भागने की कोशिश, पुलिस की जवाबी फायरिंग और ढेर हुआ गुरूर, जानिए फतेहपुर एनकाउंटर की पूरी स्टोरी

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बिंदकी रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो दर्जन से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल पैर में गोली लगने से घायल और गिरफ्तार हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 12:56 PM IST

Fatehpur: फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी रोड स्थित दादन खेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दर्जन से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

फरार बदमाश की तलाश जारी

मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फिरोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त बोलेरो, अवैध 315 बोर तमंचा, कारतूस, एंड्रॉयड मोबाइल और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

आरोपी पर दर्ज दर्जनों मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शाहनवाज के खिलाफ फतेहपुर समेत विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Fatehpur

Published :  3 July 2026, 12:56 PM IST