घर में घुसकर आबरू पर वार, आवाज उठाई तो ढहाया जुल्म!” फतेहपुर में महिला से छेड़खानी के बाद दबंग का खूनी तांडव

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे सड़क पर गिराकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 August 2026, 8:10 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में महिला से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पहले घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे दौड़ाकर बीच सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप

महिला ने खागा कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आरोपी पड़ोसी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। आरोप है कि वह घर के अंदर आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के मुताबिक, आरोपी की नीयत खराब देखकर वह घर से बाहर निकलकर भागी।

आरोप है कि आरोपी ने महिला का पीछा किया और उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बीच रोड पर महिला के साथ मारपीट की गई।

Fatehpur News: खंडहर में गोबर और कूड़ा डालने का बुजुर्ग ने किया विरोध तो गंदगी फैलाने वालों ने की बदतमीजी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Fatehpur: टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते पहुंचे उपद्रवी जमकर की तोड़फोड़

महिला ने घटना की शिकायत खागा

कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत मिलने के बाद खागा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और महिला की शिकायत के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  17 August 2026, 8:09 PM IST