Fatehpur: टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते पहुंचे उपद्रवी जमकर की तोड़फोड़

जिंदपुर टोल प्लाजा पर एक मामूली सी कहासुनी अचानक खूनी जंग में तब्दील हो गई। आखिर तिरंगा रैली के बीच ऐसा क्या हुआ कि टोल कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया? जानिए उस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी, जिसने इलाके में दहशत फैला दी...

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 August 2026, 12:54 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर तिरंगा रैली के दौरान वाहनों के आवागमन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना में टोल के दो कर्मचारी घायल हो गए, जबकि टोल प्लाजा की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्कूली बसों और लोकल वाहनों को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिंदपुर टोल प्लाजा पर स्कूली बसों और स्थानीय वाहनों को बिना टोल गुजरने देने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग टोल प्लाजा पहुंच गए।

Fatehpur: इलाज में लापरवाही का आरोप, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े; बहादुर पाल अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

टोल कर्मचारियों की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शुभम यादव उर्फ गोलू यादव, बच्ची लाल सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।

हमले में प्रशांत राठौर (शिफ्ट इंचार्ज) और मनोज, निवासी विश्वनाथ खेड़ा, थाना मौरावां (उन्नाव), घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने टोल प्लाजा की बूम बैरियर मशीनों, बूथों और अन्य संपत्ति में भी तोड़फोड़ की।

Fatehpur News: आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला ने लेखपाल की चप्पल से कर दी पिटाई? वीडियो वायरल

एक घंटे तक फ्री कराया टोल

टोल कर्मचारियों का आरोप है कि घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा को जबरन फ्री करा दिया, जिससे वाहनों का आवागमन बिना टोल शुल्क के कराया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में सीओ जाफरगंज अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घायलों व टोल कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  14 August 2026, 12:53 PM IST

Related News

Advertisement