शराब के बाद हुआ ऐसा विवाद कि पत्नी ने डंडे से पति की ले ली जान; फर्रुखाबाद में सनसनी

फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में घर पहुंचे पति पर पत्नी ने डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 1:27 PM IST

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बघौना गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय रामकुमार शाक्य शराब पीकर रात करीब 11 बजे घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में घर पहुंचते ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

पत्नी ने डंडे से किया हमला

विवाद बढ़ने पर पत्नी अनुपम शाक्य ने डंडे से अपने पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर पिटाई के चलते रामकुमार की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही मरणासन्न हो गया। घर में अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत मदद के लिए दौड़े।

फर्रुखाबाद में डॉक्टरों से मारपीट: चौकी में घुसकर जान बचाने पहुंचे, फिर भी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

भाई ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद रात करीब 1 बजे गांव में रहने वाले मृतक के भाई आकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

UP Board Result में फर्रुखाबाद की बेटियों ने मचाया धमाल, जिले का नाम किया रोशन; यहा जानें पूरी लिस्ट…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Farrukhabad

Published :  5 June 2026, 1:27 PM IST