ताले में बंद हुआ बच्चों का भविष्य! जानिए देवरिया के स्कूलों पर प्रशासन ने क्यों जड़ा ताला?

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित दो विद्यालयों को शिक्षा विभाग ने सील कर दिया। बीईओ ने संचालकों को चेतावनी दी, जबकि बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 July 2026, 7:42 PM IST
google-preferred

Deoria: जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर और डहरौली में बिना मान्यता संचालित दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से सील कर बंद करा दिया गया। विभाग ने संचालकों को भविष्य में बिना मान्यता विद्यालय संचालित न करने की कड़ी चेतावनी दी है।

निरीक्षण में खुली पोल

शिक्षा विभाग की टीम ने अभियान के दौरान दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दोनों स्कूल बिना वैध मान्यता के संचालित हो रहे थे। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यालयों का संचालन बंद करा दिया।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

संचालकों को सख्त चेतावनी

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना मान्यता स्कूल चलाने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।

बच्चों के भविष्य पर खड़े हुए सवाल

दोनों विद्यालय बंद होने के बाद सबसे बड़ी चिंता उन बच्चों और उनके अभिभावकों के सामने खड़ी हो गई है, जिनका प्रवेश इन स्कूलों में कराया गया था। अब उनके नए विद्यालय में प्रवेश और शैक्षणिक सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Deoria: कोटे की दुकान पर पहुंचकर डीएम ने जाना खाद्यान्न वितरण का हाल, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर बिफरे

लखनऊ की घटना के बाद सख्ती

हाल के दिनों में सामने आए मामलों के बाद प्रशासन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे विद्यालयों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Deoria

Published :  7 July 2026, 7:42 PM IST

Related News

Advertisement