Deoria: लालच की आग में जला सात जन्मों का वादा! रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा दहेज हत्या का आरोपी

देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को गांव से पकड़कर न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 8:51 AM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव शीतलमांझा के पास से पकड़कर न्यायालय भेज दिया।

दहेज हत्या के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार, थाना रुद्रपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 372/2026 में उपेन्द्र यादव (32) पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम शीतलमांझा दहेज हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी 5 अगस्त को की गई।

Deoria: एसपी अभिजीत आर. शंकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

भाई ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को जोकहा खास निवासी मनोज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन रिशु यादव की शादी 6 दिसंबर 2020 को उपेन्द्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझौते भी कराए गए, लेकिन 31 जुलाई 2026 को उसकी बहन की कथित रूप से हत्या कर दी गई।

Deoria: सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी; यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा अभियान

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

मामले में थाना रुद्रपुर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Deoria

Published :  6 August 2026, 8:51 AM IST