
दिल्ली में ई-रिक्शा रोककर लूट की कोशिश
New Delhi: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गुरुवार शाम को बदमाशों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां हमलावर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शख्स शाम 7:30 बजे ई-रिक्शा से जा रहा था, तभी यमुनाबाजार अंडर पास के पास बदमाशों ने उसके साथ लूट की और उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक दल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट की वारदात के पीछे की वजह की जांच कर रही है. साथ ही फरार बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।
इस मामले में तीन लोगों को चोट आई। घायलों में से एक यात्री की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन और उत्तरी जिले की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं और वे इस मामले को जल्द सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
दिल्ली में आने वाले हजारों लोगों के लिए बुरी खबर, यह महत्वपूर्ण CNG पंप हुआ बंद!
इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट SHO और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या और लूट के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने बदमाश शामिल थे और वे किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और वारदात के बाद कहां फरार हुए। इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक की लहर
पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या और लूट की इस वारदात के बाद कश्मीरी गेट इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Location : New Delhi
Published : 25 September 2026, 2:12 AM IST