Ghaziabad: आज से इस एक्सप्रेसवे पर भूलकर भी न जाएं! आम वाहनों की एंट्री बंद, सिर्फ डाक कांवड़ को मिलेगी इजाजत

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आम वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। मेरठ से आने वाली लेन सिर्फ डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। पैदल और बाइक सवार कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पुलिस ने सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 August 2026, 8:43 AM IST

Ghaziabad: कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। एक्सप्रेसवे की मेरठ से आने वाली लेन को सिर्फ डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

आम वाहनों की एक्सप्रेसवे पर नो एंट्री

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि मेरठ पुलिस के साथ समन्वय कर शुक्रवार शाम से डायवर्जन योजना लागू होगी। DME के तीनों प्रवेश बिंदु बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, गाजियाबाद की ओर उतरने वाले वाहनों के लिए निकासी मार्ग खुले रहेंगे।

पैदल और बाइक कांवड़ियों को भी नहीं मिलेगी एंट्री

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर सिर्फ डाक कांवड़ को संचालित किया जाएगा।

NH-9 से मेरठ जा सकेंगे वाहन

DME के समानांतर NH-9 पर सामान्य यातायात जारी रहेगा। दिल्ली से मेरठ जाने वाले वाहनों को NH-9 के रास्ते डासना कट से हापुड़ होते हुए मेरठ भेजा जाएगा। डायवर्जन को सुचारु रखने के लिए प्रमुख चौराहों और कटों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

Deoria: भटनी में मंदिर के पास खूनी खेल का खुलासा! युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

बंद कट खुलने से लोगों को राहत

जीटी रोड और कनावनी मार्ग पर बंद किए गए कई कट पुलिस ने बृहस्पतिवार को खोल दिए। इससे जाम से परेशान वाहन चालकों को राहत मिली है। पहले 15 मिनट का सफर पूरा करने में करीब 45 मिनट तक लग रहे थे। यातायात समस्या सामने आने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर कट खोलने का फैसला लिया।

UP Live News: हापुड़ में छात्रा से घिनौनी वारदात और राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का रास्ता साफ, पढ़ें सभी बड़ी खबर यहां

मंदिर जाने वाले कई रास्तों पर रोक

दूधेश्वरनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चौधरी मोड़, गोशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा और पटेलनगर फ्लाईओवर से मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। वहीं संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट और सिहानी चुंगी से NH-34 की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

हालात बिगड़े तो और कड़े होंगे प्रतिबंध

फिलहाल मेरठ रोड की एक लेन पर यातायात जारी रखने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार समेत अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकती है। फिलहाल इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों को ही अनुमति देने की व्यवस्था की गई है।

Location :  Ghaziabad

Published :  7 August 2026, 8:43 AM IST