दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। हादसा मिलन गार्डन में हुआ, जहां इमारत गिरने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 October 2026, 11:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। मिलन गार्डन में एक निर्माणाधीन मकान के अचानक ढह जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। हादसा किस वजह से हुआ और मलबे के नीचे कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीमें मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं।

अचानक ढही इमारत, इलाके में मचा हड़कंप

मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इमारत के ढहने की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

INDIA ब्लॉक की रैली से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का ‘चलो दिल्ली’ नारा; BJP ने 1984 दंगों की दिलाई याद

पुरानी इमारत पर बनाया जा रहा था दूसरा तल

ADCP संदीप लांबा ने बताया कि शाम करीब सात बजे पुलिस को इमारत गिरने की जानकारी मिली। उनके अनुसार, यह एक पुरानी, एक मंजिला इमारत थी, जिसके ऊपर दूसरे तल का निर्माण किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bhopal ISBT Fire: भोपाल में बड़ा अग्निकांड, ISBT परिसर में धू-धूकर जलीं 7 बसें

NDRF समेत कई टीमें बचाव अभियान में जुटीं

घटनास्थल पर NDRF, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं। ADCP संदीप लांबा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी मलबा हटाने में मदद की है।

Location :  New Delhi

Published :  25 October 2026, 11:08 PM IST

Advertisement