बेसमेंट में चल रहा था काम और ऊपर रह रहे थे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी बिल्डिंग; पुलिस ने दर्ज की FIR
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में पुरानी इमारत गिरने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की है। सरकार ने जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई है, जबकि NDRF समेत कई टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।