राजस्थान में पानी मांगने आए थे यमराज: बदमाशों ने मशीन चलाकर वृद्धा से लूटे गहने, इलाके में दहशत

दौसा के बसवा में दिनदहाड़े सनसनी! बाइक सवार बदमाशों ने पानी मांगने के बहाने 80 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाया और ग्राइंडर मशीन से उनके पैर से चांदी का कड़ा काटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 May 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Dausa: राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में अपराध का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया है। गुढ़ाकटला कस्बे में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला को अपना निशाना बनाया।

बदमाशों की बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपने साथ बिजली से चलने वाली ग्राइंडर मशीन लेकर आए थे, जिससे उन्होंने वृद्धा के पैर से चांदी का कड़ा काट लिया।

पानी पिलाने के बहाने दिया धोखा

यह पूरी घटना बसवा थाना क्षेत्र के गुढ़ाकटला स्थित नारायणी माता सड़क मार्ग की है। दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता मनफूली योगी (80) अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने अपनी योजना के तहत प्यास लगने का नाटक किया और वृद्धा से पीने के लिए पानी मांगा।

LPG Crisis: राजस्थान यूनिवर्सिटी में LPG संकट से कैंटीन में लगा ताला, हजारों छात्र खाने को तरसे

ग्राइंडर मशीन से पैर के कड़े काटकर हुए फरार

जैसे ही वृद्ध महिला पानी पिलाने के लिए उठीं, बदमाशों ने मौका पाकर उनका मुंह दबा लिया और उन्हें जबरन घर के अंदर घसीट ले गए। बदमाशों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी; वे अपने साथ इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन लाए थे। उन्होंने मशीन चलाकर महिला के बाएं पैर में पहना करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा काट लिया। मशीन की आवाज और डर के मारे महिला सहम गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

राजस्थान पुलिस में हड़कंप… IG किशन सहाय पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

इलाके में फैली दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

Location :  Dausa

Published :  14 May 2026, 3:17 PM IST

Advertisement