
विजय दशमी पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय किशन की मौत (Image: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में विजय दशमी पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती निवासी शिव बचन के बेटे किशन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने एक रिश्तेदार के बेटे के साथ पोखरे पर घूमने गया था। इस दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
जानकारी के अनुसार, किशन विजय दशमी पोखरे पर अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ गया था। वहां नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। घटना के दौरान पोखरे पर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों की नजर बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला।
चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
पानी से बाहर निकालने के बाद किशन को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से इलाके में भी शोक का माहौल है।
चंदौली के बबुरी रोड पर बदमाशों का आतंक, फिनजन फाइनेंस के कैशियर पर हमला कर उड़ाए लाखों रुपये
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
Location : Chandauli
Published : 11 October 2026, 6:57 PM IST