मौसा के घर आया था 12 साल का मासूम, नहाते-नहाते गहरे पानी में समाया! सिसवा में ईंट-भट्टे के गड्ढे में डूबने से मौत
सिसवा में शनिवार दोपहर बच्चों के साथ नहाने गया 12 वर्षीय किशोर अचानक गहरे पानी में डूब गया। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।