लखनऊ में दरिंदगी! UPSC छात्रा को ट्रेन से उतारकर किया गैंगरेप, कॉफी में मिलाया नशीला पदार्थ

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के पुराने परिचित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 May 2026, 3:52 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज वारदात हुई है। आरोप है कि छात्रा के पुराने परिचित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जौनपुर से दिल्ली लौट रही थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है और दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। कॉलेज की छुट्टियों में वह घर आई थी और 15 मई को सुहेलदेव एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जा रही थी।

बताया जा रहा है कि ट्रेन में सफर के दौरान छात्रा ने अपने पुराने परिचित शिवम यादव को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। ट्रेन जैसे ही चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची, शिवम यादव अपने साथी शनि यादव के साथ वहां पहुंचा और छात्रा को ट्रेन से उतार लिया।

मेदांता के पास कमरे में ले गए आरोपी

आरोप है कि आरोपी छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मेदांता अस्पताल के पास स्थित कमरे में लेकर गए। वहां पहुंचने के बाद एक युवक खाना लेने चला गया। खाना खाने के बाद शिवम ने छात्रा को कॉफी दी, जिसमें कथित तौर पर पहले से नींद की गोलियां मिलाई गई थीं।

बेहोशी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शिवम यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका और पूरी रात उसके साथ हैवानियत करता रहा।

Location :  Lucknow

Published :  24 May 2026, 3:52 PM IST

Advertisement