हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहशत के साये में आ गई, जब सुबह-सुबह एक खौफनाक ई-मेल ने पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस की नींद उड़ा दी। क्लासरूम में बैठे छात्र हों या स्टाफ रूम में मौजूद प्रोफेसर हर किसी के चेहरे पर डर साफ दिखाई देने लगा। धमकी इतनी गंभीर थी कि कुछ ही मिनटों में पढ़ाई का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।
सोमवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेज रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन को एक संदिग्ध ई-मेल मिला, जिसमें कैंपस में विस्फोटक डिवाइस होने की बात कही गई थी। इस सूचना के मिलते ही हालात अचानक बदल गए और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल खुद पेश करेंगे अपनी दलीलें- आखिर खुद बहस करने के पीछे क्या है रणनीति?
ई-मेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बिना देरी किए सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का फैसला लिया। देखते ही देखते पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया। कई छात्रों ने बताया कि उन्हें अचानक क्लास से बाहर निकलने को कहा गया, जिससे कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। इसके साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स को भी बुलाया गया। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते खत्म किया जा सके।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह धमकी किसने दी और इसके पीछे क्या मकसद है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ई-मेल ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि ऐसे मामलों में पहले से सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की स्थिति पैदा ही न हो।
Location : New Delhi
Published : 6 April 2026, 1:33 PM IST