ससुराल से निकला युवक जंगल में मिला लटका शव, बाइक भी पास; क्या है पूरी कहानी?

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जंगल के अंदर बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ससुराल से बाइक लेकर निकला था और बाद में उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 June 2026, 1:08 PM IST

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव बादशाहबाद के पास जंगल में एक बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान राजेश पुत्र सुमेरी, निवासी धनीपुर थाना जुनावई, जिला संभल के रूप में हुई है।

ससुराल आया था युवक

जानकारी के अनुसार राजेश बुधवार शाम अपनी ससुराल सहसवान क्षेत्र के नयागांव आया था। वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए वहां पहुंचा था। लेकिन बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह बिना पत्नी को साथ लिए ही बाइक से घर लौटने की बात कहकर ससुराल से निकल गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उसका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे मामले ने रहस्यमयी रूप ले लिया है।

बदायूं में टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 2 सगे भाइयों की मौत, 1 की हालत गंभीर

जंगल में खड़ी मिली बाइक

घटना स्थल पर युवक की बाइक भी जंगल के पास खड़ी मिली, जिससे पुलिस को कई एंगल से जांच करनी पड़ रही है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं कर रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Budaun Daroga Suicide: बदायूं कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने क्यों लगाया मौत को गले? परिजनों के एक फोन से खुला खौफनाक राज!

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्टता मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

Location :  Badaun

Published :  5 June 2026, 1:08 PM IST