बेटी! तेरे प्यार की ये कैसी सजा मिली… अफेयर का विरोध किया तो प्रेमी ने छीना पिता का साया, नहर किनारे मिली लाश

उत्तर प्रदेश के बस्ती में 17 वर्षीय बेटी को प्रेमी संग देखने पर हुए विवाद में 50 वर्षीय पिता की हत्या कर दी गई। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तो शव नहर के पास मिला। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 August 2026, 11:45 AM IST

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात डुबौलिया पुलिस स्टेशन इलाके के बभ्रौली गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण प्रसाद के तौर पर हुई है। 

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना उनकी बेटी के प्रेम संबंध से जुड़ी है।

बेटी को प्रेमी के साथ देखने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, कृष्ण प्रसाद ने अपनी 17 साल की बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखा था। इसके बाद घर पर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी के साथ कहासुनी हुई और कृष्ण प्रसाद पर हमला किया गया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - बस्ती के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

तलाश के बाद नहर के पास मिला शव

खबरों के अनुसार, जब कृष्ण प्रसाद देर रात घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उन्हें खोजना शुरू किया। तलाश के दौरान उनका शव एक नहर के पास मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - बस्ती में भाजपा के नामित सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, महाकाल रेस्टोरेंट से चल रहा था अवैध धंधा

हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

कलवारी के सर्कल ऑफिसर (CO) ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Basti

Published :  22 August 2026, 11:45 AM IST