यूपी के मंदिर में डबल मर्डर: पूजा की थाल वाले हाथ रंगे खून से, बागपत में पुजारी ने कराया डबल मर्डर

बागपत के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने देर रात खुदाई कर शव निकाले। मामले में मंदिर का महंत फरार है, जबकि दो शिष्यों से पूछताछ की जा रही है

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 August 2026, 12:16 PM IST
google-preferred

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से दो युवकों के शव जमीन में दबे मिले हैं। दोनों दोस्त 25 जुलाई से लापता थे। पुलिस ने देर रात खुदाई कर शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के बाद मंदिर का महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

25 जुलाई से लापता थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, सिगोली तगा निवासी इसरार और अंकित 25 जुलाई को बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Baghpat News: कांवड़ ड्यूटी से गायब हुए पुलिसकर्मी, एक्सप्रेसवे पर पहुंच गईं गाड़ियां; तीन पर गिरी गाज

मुखबिर की सूचना पर मंदिर में हुई खुदाई

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर से मामला जुड़ा हो सकता है। पुलिस जब मंदिर पहुंची तो महंत नरेश नाथ वहां से फरार मिला। इसके बाद उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कराई, जहां से दोनों युवकों के शव बरामद हुए।

महंत मौके से फरार

चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों शव मंदिर परिसर से बरामद किए गए हैं। फरार महंत की तलाश जारी है, जबकि हिरासत में लिए गए दो शिष्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Baghpat News: 16 साल की किशोरी बनी मां… फिर खुला बड़ा राज, हिमाचल से पकड़ा गया आरोपी

हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन, बाइक और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों से जुड़े विवाद की चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Location :  Baghpat

Published :  13 August 2026, 12:16 PM IST

Advertisement