बच्चों की एक छोटी-सी गलती और हमेशा के लिए बुझ गई रिशू की मुस्कान… हर माता-पिता को पढ़नी चाहिए ये खबर

औरैया के अजीतमल क्षेत्र के भादसान गांव में सात वर्षीय रिशू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के साथ खेलते समय उसका पैर फिसल गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 July 2026, 2:44 PM IST

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। ग्राम भादसान में सात वर्षीय रिशू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बच्चों की चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, रिशू गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब के गहरे हिस्से में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसे डूबते देखा तो घबराकर गांव की ओर दौड़े और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मासूम को तालाब से बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

गंभीर हालत में रिशू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की यह बात सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए।

आजमगढ़ के नामी अस्पताल में आखिर कैसे बदल गया नवजात? बेटे की जगह बेटी सौंपी

इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

रिशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं—10 वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय छोटी बहन। भाई की मौत के बाद दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां नीलम देवी बार-बार बेटे को याद कर बेसुध हो रही थीं, जबकि परिजन उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे। गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचते रहे।

क्या कम कीमत में मिलेगा सबसे बड़ा बैटरी बैकअप? अक्टूबर में एंट्री लेगा OnePlus का नया फोन, जानिये खासियत

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि बालक की तालाब में डूबने से मौत हुई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Auraiya

Published :  27 July 2026, 2:36 PM IST