
मेरठ की युवती के गंभीर आरोप
Meerut: मेरठ के सरधना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने एक बार फिर रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला केवल प्रेम संबंधों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें धर्म परिवर्तन के दबाव और लाखों रुपये की ठगी जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग के दौरान मेरठ निवासी वसील से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वसील ने उसे फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना दिखाकर मुंबई चलने के लिए राजी कर लिया।
अब चींटी करेगी सिस्टम साफ! मेरठ से लॉन्च हुई नई पार्टी, नाम सुनकर लोग हैरान
2016 में दोनों मुंबई पहुंचे, जहां युवती का आरोप है कि वसील ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 2017 में गर्भवती होने पर भी शादी टाल दी गई और बाद में परिवार के दबाव में गर्भपात कराया गया।
युवती का दावा है कि वह पिछले 10 सालों में अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा वसील और उसके परिवार को देती रही। मॉडलिंग से कमाए गए लगभग 50 से 60 लाख रुपये तक का आर्थिक शोषण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था, लेकिन इनकार करने पर वसील ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। युवती का आरोप है कि यह पूरी तरह उसे धोखा देने की साजिश थी।
मई 2026 में सरधना पहुंचने पर जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज हुई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की शिकायत प्राप्त हो गई है और लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
Location : Meerut
Published : 8 June 2026, 5:55 PM IST