सामने कटिंग, पीछे कुछ और: अलीगढ़ में सैलून की आड़ में चल रहा था काला खेल, वायरल वीडियो ने खोले कई राज

अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित गंगा बिल्डिंग में सैलून की आड़ में गुप्त दरवाजा बनाकर चल रहे देह व्यापार के खेल का बड़े स्टिंग ऑपरेशन में भंडाफोड़ हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 August 2026, 9:00 AM IST

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में अपराध का एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना क्वार्सी क्षेत्र के चर्चित गंगा बिल्डिंग में बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य था।

दुकान के बाहर कटिंग और शेविंग की कुर्सियां सजी थीं, शीशे लगे थे और ग्राहक बाल कटवाने आते थे। लेकिन इस पूरी व्यवस्था के पीछे एक गहरा राज छिपा था। सैलून की आड़ में एक गुप्त दरवाजा बनाया गया था, जिसके पीछे मसाज सेंटर के नाम पर कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था।

बड़ा स्टिंग ऑपरेशन और वीडियो वायरल

इस पूरे खेल का पर्दाफाश एक बड़े स्टिंग ऑपरेशन के जरिए हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैलून के पीछे बने छोटे-छोटे केबिन और वहां की व्यवस्थाएं साफ नजर आ रही हैं।

“शादी के लिए लड़की चाहिए तो बताना…” दूसरी कॉल ने खोल दिया ‘चाची’ का खेल, चौंका देगी अलीगढ़ की ये कहानी

कैमरे में कैद हुए इस सच में एक व्यक्ति और सेंटर के कर्मचारी के बीच अलग-अलग सेवाओं के एवज में रुपयों के लेनदेन की बातचीत भी सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जांच में जुटी पुलिस, होगी सख्त कार्रवाई

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है।

पुलिस न सिर्फ इस मामले की पड़ताल करेगी, बल्कि क्षेत्र में चल रहे अन्य मसाज सेंटरों की भी चेकिंग की जाएगी। यदि जांच में अवैध गतिविधियां सही पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Aligarh

Published :  18 August 2026, 8:49 AM IST