Vaishya Samaj Protest: आगरा में आखिर क्यों भड़का वैश्य समाज? पुलिस पर गंभीर आरोप, निलंबन की मांग पर अड़े लोग

आगरा में वैश्य समाज को लेकर पुलिसकर्मियों की कथित टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। समाज के लोगों ने जय श्रीराम मंदिर परिसर में बैठक कर दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। पदाधिकारियों और विधायक ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग रखने की बात कही।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 September 2026, 3:28 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में वैश्य समाज को लेकर पुलिसकर्मियों की कथित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चौकी इंचार्ज वरुण पंवार और सिपाही हेमंत कुमार पर वैश्य समाज के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को जय श्रीराम मंदिर परिसर में समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग उठाई गई। 

टिप्पणी को लेकर समाज में आक्रोश

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज के सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना था कि मामले में केवल लाइन हाजिर करने की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निलंबन की मांग को लेकर जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर समाज की बात रखी जाएगी।

कार चलाने वाले ध्यान दें! अगर गाड़ी से आ रही हैं ये 5 आवाजें, तो तुरंत पहुंचें गैरेज वरना खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस

बोले- पद से बड़ा समाज का सम्मान

सेवा समिति दूरा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि पद और कुर्सी से बड़ा समाज का मान-सम्मान है। वहीं, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिस एकजुटता के साथ समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया, वह समाज की एकता और संघर्ष की भावना को दर्शाता है।

ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से समाज के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के साथ होने वाले किसी भी अन्याय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पहले थाने में भी जताया गया था विरोध

बताया गया कि इससे पहले रात में थाने पर हंगामे की सूचना के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस उपायुक्त से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की थी।

Budaun Road Accident: 9 दिन तक जिंदगी की जंग, आखिरकार हार गए सोहनपाल; अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

विधायक ने भी दिया साथ

बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समाज निलंबन की मांग कर रहा है तो वह समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे और मांग को मजबूती से उनके सामने रखेंगे।

बैठक का संचालन विपिन अग्रवाल ने किया। इस दौरान मुरारीलाल गोयल, अंजुल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल और हनी गोयल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Location :  Agra

Published :  4 September 2026, 3:28 PM IST

Related News

Advertisement