दिल्ली-एनसीआर में क्या है Petrol Price, जानिए ताजा अपडेट

दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में आज ईंधन की कीमतों को लेकर जनता चौकस है। पेट्रोल, डीजल और प्रीमियम ईंधन के रेट में हलचल और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियाँ लोगों की ध्यान खींच रही हैं। कई लोग इंतजार में हैं कि उनका असर किस तरह दिखेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 April 2026, 9:06 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। नियमित पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर हैं। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल (XP100) 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। CNG की कीमत 77.09 रुपये प्रति किग्रा है।

प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें

  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये, डीजल 90.03 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये, डीजल 92.02 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 90.99 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.95 रुपये, डीजल 92.53 रुपये
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये

गुरुग्राम और नोएडा में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग दिल्ली के स्तर के आसपास हैं।

निजी रिटेलर की कीमतें (दिल्ली)

Shell India का पेट्रोल 100.18 रुपये और डीजल 93.08 रुपये प्रति लीटर है। Nayara Energy और BP India ने भी प्राइवेट रिटेलर के दाम बढ़ाए हैं।

प्रीमियम ईंधन और LPG में बढ़ोतरी

1 अप्रैल 2026 से XP100 पेट्रोल 149  रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, 19 किलो के व्यावसायिक LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे छोटे रेस्तरां और ढाबों पर महंगाई का असर दिख रहा है।

सरकारी नीति और एक्साइज ड्यूटी

सरकार ने 27 मार्च 2026 से पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल पर शून्य एक्साइज ड्यूटी लागू की है। इसका मकसद वैश्विक क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों से आम जनता पर असर कम करना है।

LPG Price : 14 KG सिलेंडर पर सरकार कितना खर्च करती है? जानिए हर सिलेंडर पर कितना नुकसान

वैश्विक तेल बाजार का हाल

ब्रेंट क्रूड $110 प्रति बैरल के करीब स्थिर है। मध्य पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा निर्धारित ईरान की होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की समयसीमा और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक क्रूड की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर हैं।

राज्य-नियंत्रित बनाम प्राइवेट रिटेल

राज्य-नियंत्रित पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, जबकि प्राइवेट रिटेलर और प्रीमियम ईंधन की कीमतें हाल ही में बढ़ी हैं। XP100 पेट्रोल की कीमत में केवल दिल्ली में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 9:06 AM IST

Advertisement