हिंदी
भारतीय शेयर बाजार (img source: google)
New Delhi: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। आमतौर पर रविवार को बंद रहने वाले भारतीय शेयर बाजार 1 फरवरी 2026 (रविवार) को खुले रहेंगे। बजट के दिन निवेशकों को रियल टाइम में प्रतिक्रिया देने का मौका देने के लिए NSE, BSE और कमोडिटी मार्केट्स में विशेष लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे।
NSE और BSE द्वारा 16 जनवरी 2026 को जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 फरवरी को ट्रेडिंग टाइम बिल्कुल सामान्य रहेगा।
बजट डे पर मुख्य ट्रेडिंग के अलावा अन्य सेशन्स भी अपने तय समय पर होंगे:
ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 फरवरी 2026 को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। इस वजह से T+0 सेशन आयोजित नहीं किया जाएगा। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेडिंग और सेटलमेंट प्लानिंग इसी अनुसार करें।
बजट में इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स पॉलिसी, कृषि और ऊर्जा से जुड़े ऐलान सीधे कमोडिटी की कीमतों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेडर्स को इस दिन रिस्क मैनेजमेंट और मार्जिन पर खास ध्यान देना चाहिए।
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट, रुपये की कमजोरी से निवेशक सतर्क
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह बजट देश की आर्थिक दिशा, टैक्स स्ट्रक्चर, सरकारी खर्च और कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तय करता है। इसी वजह से बजट के दिन शेयर और कमोडिटी बाजारों में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिलती है, और इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी बाजार खुले रखने का फैसला किया गया है।
Location : New Delhi
Published : 30 January 2026, 9:51 AM IST