हिंदी
भारत पर अमेरिका का टैरिफ बम
New Delhi: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर यह फैसला लिया गया है। ट्रंप का कहना है कि भारत का यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के खिलाफ है। इस फैसले के बाद भारत ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और तर्कहीन बताया है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, यह टैरिफ 27 अगस्त, 2025 से लागू होगा। पहले चरण में 25% शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी किया गया है और अब दूसरा 25% अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लगाया जाएगा। इस तरह, भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सामानों पर कुल 50% शुल्क लगेगा। आदेश के अनुसार, जो सामान आदेश के लागू होने से पहले समुद्री मार्ग में हैं और 17 सितंबर तक अमेरिकी सीमा शुल्क द्वारा मंजूरी प्राप्त कर ली गई है, उन्हें छूट दी जाएगी।
भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने लगाया कुल 50 प्रतिशत टैरिफ, रुस से तेल खरीद को लेकर लगाया टैरिफ...ट्रंप ने दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर।#BreakingNews #DonaldTrump #DonaldTrumpTariffs #India #NarendraModi pic.twitter.com/JsaxYUBMGk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 6, 2025
अमेरिका की चिंता: रूस के साथ संबंध
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को और सख्ती से लागू करने के तहत उठाया गया है। अमेरिका का मानना है कि भारत रूस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल खरीद रहा है, जिससे रूस को आर्थिक लाभ हो रहा है। ट्रंप प्रशासन इसे अमेरिका की विदेश नीति और सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।
व्हाइट हाउस
यूरोप को इससे क्यों बचाया गया?
दिलचस्प बात यह है कि यूरोपीय संघ भी रूस के साथ व्यापार करता रहा है, हालाँकि इसमें काफी गिरावट आई है। रूस और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार 2021 में 257.5 अरब यूरो से घटकर 2024 में 67.5 अरब यूरो रह गया। इसके बावजूद, ट्रंप प्रशासन ने यूरोपीय देशों पर इतने कड़े टैरिफ नहीं लगाए, जिससे अमेरिका की नीति पर सवाल उठ रहे हैं।
किन देशों को झटका लगा?
भारत अब अमेरिका में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। ब्राज़ील पर भी 50% टैरिफ लगाया गया है। इसके अलावा, स्विट्ज़रलैंड (39%), कनाडा और इराक (35%) और चीन (30%) भी ट्रंप के नए आदेशों से सदमे में हैं।
भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने अमेरिका के इस कदम को कठोर और अनुचित बताया है। भारत सरकार ने कहा है कि वह सही समय पर इसका उचित जवाब देगी और अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
Location : New Delhi
Published : 7 August 2025, 8:04 AM IST
Topics : Donald Trump India US Trade Tension India Russia oil trade Trump Tariff Policy Trump tariffs India US India Tariff