

देश के प्रमुख महानगरों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत अन्य शहरों में सोना जहां ऊंचे स्तर पर टिका हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव सस्ते हुए हैं। चांदी भी एक दिन की स्थिरता के बाद फिर से गिरावट में आई है। डॉलर की मजबूती में कमी और कमजोर मांग से इस दबाव को और बल मिला है।
सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी (सोर्स-गूगल)
New Delhi: भारत और वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी के दामों में आज फिर गिरावट देखी गई है। स्पॉट मार्केट में कमजोर मांग और डॉलर इंडेक्स के गिरने से दोनों की कीमतों पर दबाव बना है। खास बात यह है कि गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर थोड़ी गिरावट के साथ ₹100 प्रति किलोग्राम कम हो गई है।
दिल्ली में सोने के दाम
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹10 कम होकर ₹1,00,620 पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 सस्ता होकर ₹92,240 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के भाव में कुल ₹1860 और 22 कैरेट गोल्ड में ₹1710 की गिरावट दर्ज की गई है, जो बाजार में कमजोर मांग और डॉलर की कमजोरी को दर्शाता है।
उत्तर भारत के शहरों में दरें
पटना में 22 कैरेट सोना ₹92,140 और 24 कैरेट ₹1,00,520 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। लखनऊ और जयपुर में 22 कैरेट सोने का भाव ₹92,240 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹92,140 और 24 कैरेट ₹1,00,520 प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है।
सोना-चांदी हुए सस्ते (सोर्स-गूगल)
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी सोने के दाम लगभग समान रूप से नीचे आए हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,00,470 और 22 कैरेट सोना ₹92,090 प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा है। पटना, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर में भी 22 कैरेट सोने की कीमतें ₹92,140 से ₹92,240 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 से ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम के बीच हैं।
चांदी के दाम में गिरावट
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में आज चांदी के दाम ₹100 प्रति किलोग्राम गिरकर ₹1,17,900 हो गए हैं। मुंबई और कोलकाता में चांदी के भाव दिल्ली के समान हैं, जबकि चेन्नई में चांदी की कीमत ₹1,27,900 प्रति किलोग्राम के साथ देश के चारों महानगरों में सबसे अधिक है।
क्या और कम हो सकते हैं सोने के दाम?
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का रुझान देखा गया था। हालांकि आज के भाव में थोड़ी तेजी आई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह अस्थायी हो सकता है।
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोने का भाव गिर सकता है। हालांकि वैश्विक बाजार की स्थिति, डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरें और जियोपॉलिटिकल घटनाएं कीमतों को प्रभावित करती रहेंगी, जिससे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।