देशभर में तीन दिन तक बैंक हड़ताल; ATM, Internet Banking और UPI पर क्या पड़ेगा असर?

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की इस हड़ताल के दौरान ये चीजें बंद रहेंगी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 September 2026, 6:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: क्या आप सोमवार से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बुलाई गई इस हड़ताल के कारण ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ बैंक के दरवाजे बंद रहेंगे या मोबाइल-आधारित ट्रांजैक्शन भी रुक जाएंगे?

क्या ATM पर लाइनें लगेंगी या UPI काम करेगा?

बैंक हड़ताल के दौरान मुख्य चिंता कैश की उपलब्धता और ऑनलाइन पेमेंट को लेकर होती है। अच्छी खबर यह है कि UPI मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं के चालू रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और बिल पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, लेकिन हाथरस में नहीं रुकेगा काम; डाकघरों में मिलती रहेंगी ये सेवाएं

हालांकि, ध्यान रखें कि ऐप्स या सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए जरूरी पेमेंट को आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं होगा।

ATM चलेंगे लेकिन कैश खत्म होने से परेशानी

हड़ताल के दौरान ATM सेवाएं भी चालू रहने की संभावना है। ग्राहक जरूरत के हिसाब से कैश निकाल सकेंगे। हालांकि, चूंकि बैंक शाखाएं लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगी, इसलिए कुछ ATM में कैश की कमी या तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए अगर आपको कैश की जरूरत है, तो पहले से ही इंतजाम कर लेना समझदारी होगी।

बैंक शाखा जाने वालों के लिए तीन मुश्किल दिन

इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जिन्हें अपना काम पूरा करने के लिए बैंक शाखा जाने की जरूरत है। आपको इन कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है:

  • काउंटर पर कैश जमा करना या निकालना
  • चेक से जुड़े ट्रांज़ैक्शन
  • KYC अपडेट करना
  • दस्तावेज जमा करना
  • बैंक स्टाफ की मदद से होने वाले अन्य काम

यह भी पढे़ं - Bank Strike: आज बैंक से जुड़ा काम है तो न टालें, कल से शुरू होगी 3 दिन की हड़ताल; RBI का बड़ा फैसला

बैंक बंद लेकिन 'डिजिटल इंडिया' के लिए एक परीक्षा

आज बैंकिंग का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ गया है। इसलिए तीन दिन की हड़ताल के दौरान डिजिटल सेवाओं की भूमिका और भी अहम हो जाएगी। ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा यही है कि वे हड़ताल के दौरान होने वाली असुविधा को कम करने के लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और ATM बैलेंस तथा ऑनलाइन पेमेंट के विकल्पों के बारे में तैयारी रखें।

Location :  New Delhi

Published :  27 September 2026, 6:23 PM IST

Advertisement