हिंदी
यूपी में बदले सोने के दाम (Img- Pinterest)
Lucknow: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले लगातार चार दिनों से जारी सोने की कीमतों की गिरावट का सिलसिला आखिरकार थम गया है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले कीमतों में स्थिरता और रिकवरी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले सत्र में 1,50,881 रुपये पर बंद हुआ था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
यूपी के लगभग सभी बड़े और प्रमुख शहरों में सोने के भाव में एक समान तेजी देखने को मिल रही है। राज्य की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर, झांसी, मथुरा, गोरखपुर, बरेली, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा फेरबदल: दिल्ली-मुंबई में उछाल, चेन्नई में आई गिरावट, देखें ताजा रेट
इन सभी शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,14,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन से ठीक पहले यूपी के बाजारों में ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है।
यूपी के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 24 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये, 22 कैरेट 1,40,250 रुपये और 18 कैरेट 1,14,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये, 22 कैरेट 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट 1,14,630 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट का रेट 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है।
वैश्विक बाजार में भी सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,320.50 रुपये प्रति औंस पर आ गया है। बाजार जानकारों का मानना है कि चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद आई यह स्थिरता खरीदारों को राहत दे सकती है।
Location : New Delhi
Published : 26 September 2026, 7:48 AM IST