शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भूचाल: सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक टूटकर 77,750 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 100 अंक फिसल गया। टाइटन और रिलायंस में बिकवाली हावी रही।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 August 2026, 10:42 AM IST

New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी का रुख देखने को मिला है। सप्ताह के शुरुआती कारोबार में ही घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली हावी हो गई, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते नजर आए।

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक फिसल गया। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 215.43 अंकों (0.28 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,750.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 इंडेक्स भी करीब 100 अंक टूटकर 103.90 अंकों (0.43 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ 24,332.05 के स्तर पर आ गया।

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर US-ईरान डील को लेकर निवेशकों में सतर्कता

दिग्गजों में टाइटन और रिलायंस के शेयर टूटे, इंडिगो चमका

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर नुकसान के साथ खुले। टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

इसके विपरीत, कुछ शेयरों में खरीदारी का रुझान भी रहा। इंडिगो के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा इटरनल, लार्सन एंड ट्यूबरो (L&T), टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Crash 2026: बाजार खुलते ही मचा हाहाकार! सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे… जानिए गिरावट की 6 बड़ी वजह

सेक्टोरल प्रदर्शन: सीमेंट सेक्टर सबसे फिसड्डी, ऑटो और केमिकल चमके

व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.32 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

क्षेत्रीय सूचकांकों की बात करें तो निफ्टी सीमेंट सेक्टर में सबसे अधिक 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह आज का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा। इसके अलावा निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी सेक्टर का प्रदर्शन भी कमजोर बना रहा। दूसरी तरफ, निवेशकों ने निफ्टी ऑटो और निफ्टी केमिकल सेक्टर में भरोसा दिखाया और इन दोनों ने बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों के रुख और पश्चिम एशिया के हालात पर निवेशकों की पैनी नजर बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 10:42 AM IST