हिंदी
लोकसभा में पास हुआ नया टैक्स बिल (Img: Canva)
New Delhi: लोकसभा में 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026' पास होने के बाद ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा। हालांकि अभी ऐसा नहीं है, UPI पेमेंट पहले की तरह ही मुफ्त हैं।
जी नहीं। अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी दूसरे UPI ऐप से पेमेंट करते हैं, तो आपको अभी कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। सरकार ने UPI पर कोई नया चार्ज लागू नहीं किया है।
ये भी पढ़ें - लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
यह बिल सरकार को यह तय करने का अधिकार देता है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर कुछ डिजिटल पेमेंट पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाया जाए या नहीं। दूसरे शब्दों में अभी कोई चार्ज नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार बाद में इस बारे में फैसला ले सकती है।
MDR वह फीस है जो डिजिटल पेमेंट प्रोसेस होने पर बैंक या पेमेंट कंपनियां कमाती हैं। यह फीस आमतौर पर दुकानदार या मर्चेंट से ली जाती है। सरकार का कहना है कि डिजिटल पेमेंट बढ़ने से बैंकों और पेमेंट कंपनियों की ऑपरेशनल लागत भी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें - Parliament Monsoon Session: 3 अगस्त तक लोकसभा-राज्यसभा स्थगित, विपक्ष ने मुद्दों पर चर्चा के लिए थामा विरोध का रास्ता
अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर भविष्य में MDR लागू भी होता है, तो जरूरी नहीं कि यह हर UPI ट्रांजैक्शन पर लागू हो। सरकार इसे सिर्फ कुछ खास तरह के ट्रांजैक्शन या ज्यादा वैल्यू वाले ट्रांजैक्शन पर लागू कर सकती है, जबकि छोटे रोजमर्रा के UPI पेमेंट को मुफ्त रख सकती है।
अभी के लिए अफवाहों पर ध्यान न दें। UPI पेमेंट मुफ्त हैं। जब तक सरकार कोई नया नियम नहीं लाती तब तक आम जनता को UPI इस्तेमाल करने के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
Location : New Delhi
Published : 7 August 2026, 12:30 PM IST