शेयर मार्केट से होना चाहते हैं मालामाल और पहली बार लगा रहे हैं पैसा? एंट्री से पहले समझ लें निवेश के ये 5 नियम

शेयर बाजार में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं? जानिए वे 5 अहम बातें जो आपके पैसे को डूबने से बचाएंगी और सही रणनीति के साथ लॉन्ग टर्म में दिलाएंगी शानदार रिटर्न! बिना रिसर्च भूलकर भी न लगाएं पैसा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 August 2026, 10:59 AM IST
google-preferred

New Delhi: शेयर बाजार (Stock Market) को अक्सर कमाई का एक बड़ा जरिया माना जाता है। सही रणनीतियों के साथ अगर इसमें उतरा जाए, तो यह आपकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा कर सकता है। लेकिन बिना जानकारी और बिना तैयारी के बाजार में एंट्री करना किसी अंधेरे कुएं में छलांग लगाने जैसा है, जहां आपकी मेहनत की कमाई डूबने का जोखिम रहता है। अगर आप भी पहली बार शेयर मार्केट में अपना पैसा लगाने का मन बना रहे हैं, तो कुछ बुनियादी नियमों को समझ लेना बेहद जरूरी है ताकि आपका वित्तीय नुकसान न हो।

अपनी रिस्क क्षमता को पहचानें और स्टॉप लॉस अपनाएं

बाजार में हर व्यक्ति की रिस्क लेने की क्षमता अलग होती है। उतना ही पैसा लगाएं, जितने का नुकसान सहने की हिम्मत आप रखते हों। कभी भी किसी से कर्ज लेकर या जरूरी खर्चों का पैसा बाजार में न लगाएं। इसके अलावा, हमेशा 'स्टॉप लॉस' (Stop Loss) की रणनीति अपनाएं। यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो शेयर की कीमत अचानक बहुत ज्यादा गिरने पर आपके नुकसान को एक तय सीमा पर रोक देता है।

टिप्स और अफवाहों पर नहीं, खुद की रिसर्च पर भरोसा करें

अक्सर नए निवेशक दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बहकावे में आकर किसी भी कंपनी के शेयर खरीद लेते हैं। यह तरीका सबसे खतरनाक साबित हो सकता है। किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसके बिजनेस मॉडल, पिछले कुछ सालों का मुनाफा, कर्ज और मैनेजमेंट की साख की खुद जांच-पड़ताल (Research) करें।

सुनार की दुकान जाने से पहले झटका! लखनऊ-कानपुर में ऑल-टाइम हाई पर सोना, 22 और 24 कैरेट के रेट सुनकर उड़ेंगे होश

एक ही टोकरी में न रखें सारे अंडे

निवेश का एक पुराना और असरदार नियम है कि अपना पूरा पैसा किसी एक ही शेयर या एक ही सेक्टर में न लगाएं। अपने पोर्टफोलियो को आईटी, बैंकिंग, फार्मा और एनर्जी जैसे अलग-अलग मजबूत सेक्टर्स में बांटें। इससे अगर कोई एक सेक्टर खराब प्रदर्शन करता है, तो दूसरे सेक्टर्स आपके पोर्टफोलियो को संभाल लेते हैं।

लंबी रेस के घोड़े बनें, जल्दबाजी से बचें

शेयर बाजार कोई रातों-रात अमीर बनने की स्कीम नहीं है। ट्रेडिंग के जरिए जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में नए लोग अक्सर नुकसान उठा बैठते हैं। अगर आप अच्छी कंपनियों के बुनियादी रूप से मजबूत (Fundamental) शेयर्स चुनते हैं, तो लॉन्ग टर्म (लंबी अवधि) में कंपाउंडिंग का बड़ा फायदा मिलता है।

Petrol-Diesel Rate Today: कच्चा तेल महंगा फिर भी नहीं बदले दाम! जानें कैसे तय होती है आपके शहर में ईंधन की कीमत

भावनाओं पर रखें काबू, दिमाग से लें फैसले

बाजार में जब भारी गिरावट आती है तो डर के मारे सस्ते में शेयर बेच देना और जब बाजार उछाल पर होता है तो लालच में आकर गलत शेयर खरीद लेना यह नए निवेशकों की सबसे बड़ी भूल होती है। घबराहट और लालच को दूर रखकर संयम के साथ अपनी रिसर्च पर भरोसा बनाए रखें।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 10:59 AM IST

Related News

Advertisement