हिंदी
सिर्फ बचत के भरोसे बुढ़ापा काटना हो सकता है जोखिम भरा (Img: AI)
New Delhi: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर उठता है कि क्या लाइफ इंश्योरेंस रिटायरमेंट के बाद भी जरूरी है? जी हां, अक्सर लोग 60 की उम्र के बाद इसे जरूरी नहीं मानते, लेकिन आज की दौर ने इस सोच को बदल दिया है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ती उम्र और इलाज के बढ़ते खर्च इस सोच को बदल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 60 साल की उम्र के बाद बीमा का महत्व कम नहीं होता, बल्कि इसका मकसद काफी हद तक बदल जाता है।
अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से लोग पहले से कहीं ज्यादा समय तक जींदा रह रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद, कई लोगों को 20 से 30 साल का लंबा समय गुजारना पड़ता है और अक्सर उनके पास आय का कोई नियमित सोर्स नहीं होता। ऐसे में भविष्य की प्लानिंग के लिए सिर्फ बचत पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Alert! सस्ती पॉलिसी के चक्कर में कहीं अटक न जाए आपका बाइक क्लेम, इंश्योरेंस लेने से पहले नोट कर लें ये बातें
बुजुर्गों की देखभाल करने वालों का मानना है कि अगर रिटायरमेंट फंड समय से पहले खत्म हो जाए, तो बुजुर्गों को बढ़ती आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ आर्थिक सुरक्षा के लिए एक नई रणनीति बनाना जरूरी हो गया है।
उम्र बढ़ने के साथ कई नई जरूरतें भी आती हैं। पुरानी बीमारियां, दवाओं का खर्च, देखभाल करने वालों की जरूरत और रोजमर्रा के कामों में मदद की वजह से खर्च लगातार बढ़ते रहते हैं।
पारंपरिक रूप से लाइफ इंश्योरेंस को मुख्य रूप से परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के एक साधन के तौर पर देखा जाता था। हालांकि, 60 साल की उम्र के बाद इसकी भूमिका बदल जाती है। अब यह भरोसा दिलाता है कि कोई व्यक्ति जीवन के आखिरी पड़ाव में आर्थिक रूप से स्वतंत्र रह सकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरों पर बोझ बनने से बच सकता है।
ये भी पढ़ें - Canara HSBC Life Insurance IPO: निवेशकों के लिए जबरदस्त मौका, GMP से लेकर शेयर आवंटन तक, जानें हर डिटेल
अगर किसी बुजुर्ग नागरिक पर कोई बकाया लोन या अन्य आर्थिक देनदारियां हैं, तो सही बीमा प्लान उन्हें पूरा करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह जीवनसाथी की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और सही तरीके से एस्टेट प्लानिंग करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
Location : New Delhi
Published : 12 July 2026, 12:23 PM IST
Topics : life insurance Long term financial planning Post retirement life insurance benefits Retirement financial planning tips
No related posts found.