Gold Price Today: सोने-चांदी के बाजार में आज अचानक क्यों मची हलचल? निवेशकों के लिए है खास अपडेट

सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 2,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों ने कीमतों को प्रभावित किया है।

Updated : 22 December 2025, 8:53 AM IST
google-preferred

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना अब भी मजबूती बनाए हुए है। सोमवार को राजधानी दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव नीचे आए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 260 रुपये और 22 कैरेट सोना 250 रुपये महंगा हुआ है, लेकिन आज इसमें हल्की गिरावट देखी गई।

Gold Price: निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, सोना और चांदी एक हफ्ते में हुआ इतना महंगा, जानें आज के ताजा भाव

महानगरों में सोने के ताजा भाव

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही भाव देखने को मिल रहे हैं।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,34,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,320 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 22 कैरेट- 1,23,140 | 24 कैरेट- 1,34,320

मुंबई: 22 कैरेट- 1,22,990 | 24 कैरेट- 1,34,170

अहमदाबाद: 22 कैरेट- 1,23,040 | 24 कैरेट- 1,34,220

चेन्नई: 22 कैरेट- 1,22,990 | 24 कैरेट- 1,34,170

कोलकाता: 22 कैरेट- 1,22,990 | 24 कैरेट- 1,34,170

भोपाल: 22 कैरेट- 1,23,040 | 24 कैरेट- 1,34,220

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने में लंबी अवधि की मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक 2025 में भी सोने की खरीद जारी रख सकते हैं।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज कमजोरी देखने को मिली है। 22 दिसंबर को चांदी का भाव गिरकर 2,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। हालांकि, बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 16,000 रुपये मजबूत हुई है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में लगभग 126 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

Gold Price Today: देशभर में गोल्ड रेट फिसले, लेकिन चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानिए निवेशकों में क्यों बढ़ी हलचल?

निवेशकों के लिए क्या संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार, अल्पकाल में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमती धातुएं अब भी सुरक्षित विकल्प मानी जा रही हैं। ऐसे में निवेश से पहले बाजार के रुझानों और भावों पर नजर रखना जरूरी है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 December 2025, 8:53 AM IST

Advertisement
Advertisement