Gold Price Today: फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सर्राफा बाजार में हलचल, लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम

सोने और चांदी के बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल के दामों में उबाल और औद्योगिक मांग सुस्त रहने से दिल्ली, मुंबई, पटना और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट सोने के साथ चांदी के भाव नीचे आए हैं।

Updated : 10 September 2026, 8:08 AM IST
google-preferred

New Delhi: सोने और चांदी के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजार के रुख के बीच निवेशकों का रुझान भी बदला है, जिसका सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर पड़ा है।

सोने की चमक क्यों पड़ी फीकी

कच्चे तेल में लगातार तेजी आने के कारण पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। नौ सितंबर को भारी तेजी दर्ज किए जाने के बाद पिछले दो दिनों में सोने के दामों में गिरावट आई है। इस दौरान 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने के भाव में एक हजार पचास रुपये की कमी आई है, जबकि 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना नौ सौ साठ रुपये सस्ता हुआ है। आज के कारोबार की बात करें तो 24 कैरट और 22 कैरट दोनों श्रेणियों के सोने के भाव में दस-दस रुपये की मामूली और गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price Today: लखनऊ में 1,52,160 रुपये पहुंचा 24 कैरेट सोना, लगातार छठे दिन गिरावट के बाद जानें ताजा भाव

प्रमुख दस शहरों में सोने के ताजा दाम

देश के दस बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के वर्तमान भाव इस प्रकार हैं-

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली 1,54,450 रुपये 1,41,590 रुपये 1,15,870 रुपये
मुंबई 1,54,300 रुपये 1,41,440 रुपये 1,15,720 रुपये
कोलकाता 1,54,300 रुपये 1,41,440 रुपये 1,15,720 रुपये
चेन्नई 1,54,300 रुपये 1,41,440 रुपये 1,19,140 रुपये
बेंगलुरू 1,54,300 रुपये 1,41,440 रुपये 1,15,720 रुपये
हैदराबाद 1,54,300 रुपये 1,41,440 रुपये 1,15,720 रुपये
लखनऊ 1,54,450 रुपये 1,41,590 रुपये 1,15,870 रुपये
पटना 1,54,350 रुपये 1,41,490 रुपये 1,15,770 रुपये
जयपुर 1,54,450 रुपये 1,41,590 रुपये 1,15,870 रुपये
अहमदाबाद 1,54,350 रुपये 1,41,490 रुपये 1,15,770 रुपये

चांदी की कीमतों में भी आई सुस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी के बाजार में भी नरमी का रुख है। लगातार छह दिनों तक स्थिरता बनाए रखने के बाद आज चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। महीने की शुरुआत में एक और दो सितंबर को चांदी पांच-पंची हजार रुपये सस्ती हुई थी, जिसके बाद तीन सितंबर को इसमें पांच हजार रुपये की तेजी आई थी। आज औद्योगिक मांग सुस्त रहने के कारण एक किलो चांदी के भाव में सौ रुपये की कमी आई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी दो लाख उनचास हजार नौ सौ रुपये के भाव पर बिक रही है। हालांकि महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में मिल रही है, जहां इसका भाव दो लाख चौवन हजार नौ सौ रुपये प्रति किलो है।

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों के भाव

आगे किन बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े आने से पहले निवेशक काफी सावधानी बरत रहे हैं, जिससे सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहीं, तो इससे महंगाई बढ़ सकती है और ब्याज दरों को भी लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रखा जा सकता है, जो कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक संकेत है।

आगामी सोलह सितंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी मौद्रिक नीतियों की घोषणा करेगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का मुख्य फोकस महंगाई को नियंत्रित करने पर है, और इस संबंध में अंतिम निर्णय ग्यारह सितंबर को आने वाले अगस्त महीने के महंगाई के आंकड़ों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  10 September 2026, 8:08 AM IST

Advertisement