सोना-चांदी खरीदने से पहले थाम लें दिल! 24 कैरेट गोल्ड हुआ 1.52 लाख रुपये पार, चांदी भी 2.45 लाख रुपये पहुंची

देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 8,180 रुपये और चांदी 10,000 रुपये तक महंगी हो चुकी है। दिल्ली में सोना 1,52,550 रुपये के पार पहुंच गया है। जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 August 2026, 9:14 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। बीते एक सप्ताह के भीतर 24 कैरेट सोने की कीमत में 8,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 7,600 रुपये तक महंगा हो चुका है। केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की चमक भी दोगुनी हो गई है और एक हफ्ते में इसके दाम 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल चुके हैं।

दिल्ली से मुंबई तक नई ऊंचाइयों पर भाव

9 अगस्त की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,39,850 रुपये दर्ज किया गया। आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये और 22 कैरेट 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,51,640 रुपये और जयपुर, लखनऊ व चंडीगढ़ में 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में जेवर खरीदना हुआ बेहद महंगा, अचानक बढ़े सोने के भाव, 24 कैरेट का रेट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

चांदी की छलांग: 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत

चांदी के खरीदारों को भी इस हफ्ते बड़ा झटका लगा है। देश में चांदी की कीमत अब बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सर्राफा विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और वैश्विक आर्थिक संकेतों की वजह से कीमती धातुओं में यह रिकॉर्ड उछाल देखा जा रहा है। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 4,336.02 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 63.29 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

‘सोने नहीं दिया तो पीटूंगा!’ मुंबई ट्रेन में मामूली सीट विवाद में महिला पर तानी बेल्ट, तमाशबीन बनी रही भीड़

आम खरीदारों और निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

सोने-चांदी के दामों में आई इस अचानक तेजी से जहां आम खरीदार और शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार हैरान हैं, वहीं निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं। जानकारों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में निवेश सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, आम ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी करने से पहले हॉलमार्क और स्थानीय सर्राफा बाजार के ताजा भाव जरूर जांच लें।

Location :  New Delhi

Published :  9 August 2026, 9:14 AM IST

Related News

Advertisement