सावन के पहले सोमवार को चमकी खरीदारों की किस्मत! सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

सावन के पहले सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये तो 24 कैरेट 1,44,360 रुपये पर आया। जानिए मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 August 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: श्रावण (सावन) मास के पहले सोमवार को जहां देश भर में शिव भक्त आस्था के रंग में रंगे हैं, वहीं सर्राफा बाजार से सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी आई है। हफ्ते के पहले ही दिन देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड जहां 710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट के दाम में 750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सावन की शुरुआत के साथ आई यह गिरावट आभूषण प्रेमियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

राजधानी में क्या है रेट?

3 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,32,240 रुपये दर्ज किया गया।

Gold Price Today: 1 अगस्त से सोने में लगी आग! दिल्ली से मुंबई तक आसमान पर पहुंचे रेट, चेक करें आज के ताजा दाम

वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट गोल्ड 1,44,210 रुपये और 22 कैरेट 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट का भाव 1,44,600 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,32,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी कुछ फीकी पड़ी है। देश के घरेलू बाजार में 3 अगस्त की सुबह चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। बीते एक सप्ताह के भीतर चांदी के दाम में 5,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चांदी के जेवर खरीदने वालों को भी सीधी राहत मिली है।

यूपी में सोने के तेवर: लखनऊ से कानपुर तक जानें 24K और 22K के ताजा भाव, क्या आज खरीदना होगा फायदेमंद?

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख: वैश्विक संकेतों में तेजी की वजह

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बाजार के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) मजबूत होकर 4,067.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौते की उम्मीद जताने और नए हमलों को टालने के फैसले से वैश्विक स्तर पर महंगाई और ऊंची ब्याज दरों की चिंताएं कम हुई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी ($58.02 प्रति औंस) को सहारा मिला है।

Location :  New Delhi

Published :  3 August 2026, 8:36 AM IST

Advertisement