हिंदी
देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें आज के ताजा रेट।
गोल्ड के दाम गिरे (Image Source: Google)
New Delhi: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 16 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई में भी सोने के दाम थोड़े कम हुए हैं, 24 कैरेट सोना 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 2,990 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में लगभग 3,650 रुपये की कमी आई है। लगातार तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में यह नरमी देखी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। हाल के दिनों में डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। कई केंद्रीय बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रख सकते हैं।
सोने का भाव (Image Source: Internet)
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल आया है। इससे दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,986.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो हाल के स्तरों से थोड़ा कम है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिला है। आज 16 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक चांदी लगभग 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
चांदी हुई सस्ती (Image Source: Google)
Israel Iran War: दुनिया की निगाहें उत्तर कोरिया पर, जानिए किम जोंग उन की अगली चाल
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये यानी करीब 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।
फिलहाल स्पॉट सिल्वर करीब 80.03 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। जानकारी के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की चाल के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।