Gold खरीदने वालों को बड़ा झटका! चांदी हुई धड़ाम पर सोना हुआ और बेकाबू, चेक करें दिल्ली से मुंबई तक का लेटेस्ट रेट

13 अगस्त को देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वैश्विक तेजी के चलते दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज का ताजा रेट चार्ट।

Updated : 13 August 2026, 8:19 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों में 13 अगस्त को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों की मजबूती और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर की स्थिर स्थिति से कीमती धातुओं को मजबूत समर्थन मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,412.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। फिलहाल, निवेशकों की नजरें अमेरिका से आने वाले आगामी महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।

प्रमुख महानगरों में सोने के नए भाव

देश के विभिन्न बड़े शहरों में सोने के दामों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है-

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 155020 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 142110 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया है।

मुंबई और कोलकाता: इन दोनों प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 154870 रुपय प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 141960 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चेन्नई: चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 154920 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 142010 रुपय प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु: इन दोनों शहरों में भी 24 कैरेट सोना 154870 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 141960 रुपय प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

Gold Price Today: लखनऊ समेत यूपी में सोने के तेवर पड़े नरम, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24K और 22K के ताजा रेट

विभिन्न शहरों में सोने का आज का ताजा रेट चार्ट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपय) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपय)
दिल्ली 142110 155020
मुंबई 141960 154870
अहमदाबाद 142010 154920
चेन्नई 142010 154920
कोलकाता 141960 154870
हैदराबाद 141960 154870
जयपुर 142110 155020
भोपाल 142010 154920
लखनऊ 142110 155020
चंडीगढ़ 142110 155020

बदल रहे हैं बाजार के समीकरण

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की हालिया 'एच1 2026 प्रेशियस मेटल्स रिपोर्ट' के मुताबिक, सोने की कीमतों और भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच का पारंपरिक समीकरण अब बदल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा समय में महंगाई, ब्याज दरें और मौद्रिक नीतियां सर्राफा बाजार की दिशा तय करने वाले सबसे अहम कारक बन गए हैं। चालू वर्ष की पहली छमाही यह साफ करती है कि केवल भू-राजनीतिक तनाव ही सोने में तेजी बनाए रखने के लिए नाकाफी हैं। अब बाजार इस बात पर ज्यादा गौर कर रहा है कि इन घटनाओं का असर महंगाई और ब्याज दरों पर क्या होगा।

Gold Price: सोना खरीदने वालों के लिए मौका या चेतावनी? लगातार गिरते दामों ने बढ़ाई हलचल, जानिए आगे क्या होगा?

चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोने के विपरीत, दूसरी प्रमुख कीमती धातु चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। 13 अगस्त की सुबह चांदी का भाव फिसलकर 254900 रुपय प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर की कीमत घटकर 66.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 8:18 AM IST

Related News

Advertisement