हिंदी
गौतम अडानी की चमकी किस्मत, हुआ बंपर फायदा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भले ही मामूली गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन अडानी समूह के निवेशकों और चेयरमैन गौतम अडानी के लिए यह दिन बेहद शानदार रहा। समूह के शेयरों में आई भारी तेजी के दम पर गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिससे वे एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार के सुस्त रुख के बावजूद अडानी समूह के शेयरों में 12 प्रतिशत तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, इस बंपर तेजी के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 3.94 अरब डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 3,78,18,62,19,000 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई। इस शानदार बढ़त के साथ अब उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 110 अरब रुपये (डॉलर) पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वे दुनिया के शीर्ष रईसों की सूची में 18वें पायदान पर आ गए हैं। खास बात यह है कि इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में 25.9 अरब रुपये (डॉलर) का इजाफा हो चुका है।
शुक्रवार के कारोबार में अडानी समूह के लगभग सभी शेयरों में तेजी का हरा रंग छाया रहा। समूह की कंपनियों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन अडानी टोटल गैस का रहा, जिसके शेयरों में 12.58 प्रतिशत की दमदार तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा-
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 3.75 प्रतिशत की बढ़त रही।
अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में 3.72 प्रतिशत का उछाल आया।
एसीसी लिमिटेड के शेयर 2.57 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 प्रतिशत की तेजी आई।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 2.39 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
अंबुजा सीमेंट्स ने 2.21 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार बंद किया।
अडानी पावर में 1.95 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयरों में 0.92 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई।
इस ताजा तेजी के बाद एशियाई उद्योगपतियों की सूची में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हाल ही में एशिया के अमीरों की सूची में गौतम अडानी दूसरे स्थान पर खिसक गए थे, लेकिन इस शानदार वापसी के बाद उन्होंने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। चीन के झांग यिमिंग 105 अरब रुपये (डॉलर) की नेटवर्थ के साथ अब एशिया में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 80.9 अरब रुपये (डॉलर) की नेटवर्थ के साथ एशिया में तीसरे और वैश्विक स्तर पर 24वें स्थान पर बने हुए हैं।
दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर एलन मस्क 942 अरब रुपये (डॉलर) की भारी-भरकम नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में पहले पायदान पर मजबूती से काबिज हैं। उनके बाद गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 298 अरब रुपये (डॉलर) के साथ दूसरे, अमेन के जेफ बेजोस 279 अरब रुपये (डॉलर) के साथ तीसरे, सर्गेई ब्रिन 277 अरब रुपये (डॉलर) के साथ चौथे और डेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन माइकल डेल 262 अरब रुपये (डॉलर) की संपत्ति के साथ दुनिया के शीर्ष पांच रईसों में शामिल हैं।
Location : New Delhi
Published : 19 September 2026, 11:43 AM IST