Richest Person: अडानी की दौलत में $5.74 बिलियन का उछाल, ब्लूमबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में हुई वापसी
8 अगस्त को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। जिससे सेंसेक्स 80,604.08 और निफ्टी 24,585.05 अंक पर बंद हुआ। इस तेजी से गौतम अडानी की दौलत में एक दिन में 5.74 बिलियन डॉलर का उछाल आया, जिससे वे ब्लूमबर्ग अरबपतियों की टॉप 20 लिस्ट में वापसी करने में सफल रहे। मुकेश अंबानी और अन्य भारतीय अरबपतियों को भी इस तेजी से फायदा हुआ।