हिंदी
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Img- Internet)
New Delhi: आज घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) और हाजिर सर्राफा बाजार दोनों ही जगह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान ही दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव देखा गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में जहां लगभग 700 रुपये की गिरावट आई है, वहीं चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है। सर्राफा बाजार में भी शुरुआती दौर में मामूली सुस्ती छाई हुई है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।
वायदा बाजार में आगामी 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह गिरावट के साथ 1,60,454 रुपये पर खुला। बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में यह 706 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,60,197 रुपये के स्तर तक फिसल गया। हालांकि, सुबह 9.40 बजे के करीब इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह 442 रुपये यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी के वायदा भाव में सोने के मुकाबले ज्यादा बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,69,537.00 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज सुबह यह नुकसान के साथ 2,68,368 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली के कारण चांदी का भाव 1,519 रुपये टूटकर 2,68,018 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 9.40 बजे चांदी 1,168 रुपये यानी 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,68,369 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
गुड रिटर्न्स से मिले आंकड़ों के मुताबिक, हाजिर सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मामूली कमी आई है। देश के सर्राफा बाजारों में शुद्ध 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,040 रुपये पर आ गया है।
इसके अलावा 18 कैरेट वाला सोना 10 रुपये नीचे खिसककर 1,17,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो हाजिर बाजार में यह भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट सोना 156200 रुपये, 22 कैरेट 143190 रुपये और 18 कैरेट सोना 117180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और इंदौर में 24 कैरेट सोना 156050 रुपये तथा 18 कैरेट सोना 117030 रुपये पर बना हुआ है, जबकि मुंबई-कोलकाता में 22 कैरेट का दाम 143040 रुपये और इंदौर में 143090 रुपये है। चेन्नई में कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 158170 रुपये, 22 कैरेट 144990 रुपये और 18 कैरेट सोना 121590 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और राजस्थान के जयपुर में 24 कैरेट का रेट 156200 रुपये, 22 कैरेट का 143190 रुपये और 18 कैरेट का 117180 रुपये है। बिहार के पटना में 24 कैरेट सोना 156100 रुपये, 22 कैरेट 143090 रुपये और 18 कैरेट सोना 117080 रुपये पर उपलब्ध है, जबकि भोपाल में 24 कैरेट का भाव 156050 रुपये, 22 कैरेट का 143090 रुपये और 18 कैरेट का दाम 117030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
Location : New Delhi
Published : 29 May 2026, 10:58 AM IST