उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बदायूं हत्याकांड के बाद एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को हटाया गया है। अंकिता शर्मा को बदायूं का एसपी बनाया गया है, जबकि अभिनव त्यागी भदोही और अभिमन्यु मांगलिक फतेहपुर के नए एसपी होंगे।

यूपी में सात आईपीएस के तबादले (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादले में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ब्रजेश कुमार सिंह को भी पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसपी बनाया गया है।
राज्य सरकार के इस निर्णय को हाल ही में बदायूं में हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (एचपीसीएल) परिसर में दो अधिकारियों की हत्या की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे।
Barabanki Encounter: पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, स्वाट टीम ने दबोचा
दो दिन पहले बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के परिसर के अंदर एक संविदा कर्मचारी ने कंपनी के दो अधिकारियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी संविदा कर्मचारी के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। इसी वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए और सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया।
ब्रजेश कुमार सिंह को बदायूं से हटाकर पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बदायूं में एचपीसीएल परिसर में दो अधिकारियों की हत्या के बाद एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को हटाया गया। वहीं भदोही, फतेहपुर और कासगंज समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त… pic.twitter.com/zWq0l8jbaC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 14, 2026
सरकार द्वारा किए गए इस तबादले में भदोही जिले में भी नया पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात एसपी सिटी अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा की शादी बनी विवाद: सपा नेता ने जताया विरोध, जानिए क्या बोले?
फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को उनके पद से हटाकर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद फतेहपुर में अभिमन्यु मांगलिक जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल में कासगंज जिले में भी नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स ओमप्रकाश सिंह को कासगंज का एसपी बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है।