महराजगंज में DM का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ चार SDM बदले, फरेंदा और नौतनवा तहसीलों में नई तैनाती

महराजगंज में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। डीएम ने एक साथ चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए सदर, फरेंदा और नौतनवा जैसी अहम तहसीलों में नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 July 2026, 7:55 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के प्रशासनिक महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने चार डिप्टी कलेक्टरों एवं उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। जारी आदेश के अनुसार सदर, फरेंदा और नौतनवा जैसी महत्वपूर्ण तहसीलों में नए उपजिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश

डीएम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फिरोजाबाद में इटावा SOG की बड़ी कार्रवाई, स्कूल में घुसे दो शातिर डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

तबादला आदेश के अनुसार अपर उप जिलाधिकारी सदर प्रेमशंकर पाण्डेय को उप जिलाधिकारी फरेंदा बनाया गया है। वहीं उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को अपर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें भी मिली अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा हाल ही में महराजगंज में तैनात हुए डिप्टी कलेक्टर अवनीश त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी सदर की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डिप्टी कलेक्टर कुणाल को उप जिलाधिकारी नौतनवा नियुक्त किया गया है।

चाय की चुस्की या नशे का कारोबार? महराजगंज में टी-स्टॉल पर पुलिस की रेड, करीब 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदर, फरेंदा और नौतनवा तहसील जनपद की प्रमुख प्रशासनिक इकाइयों में शामिल हैं, जहां राजस्व, कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और विकास कार्यों की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी के कंधों पर होती है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  17 July 2026, 7:54 PM IST