गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

गोरखपुर को नया अपर जिलाधिकारी (नगर) मिल गया है। वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने एडीएम सिटी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 May 2026, 6:48 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर को नया अपर जिलाधिकारी (नगर) मिल गया है। वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने एडीएम सिटी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे जिले में विकास कार्यों व प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

गजेंद्र कुमार का गोरखपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वह 26 अक्टूबर 2017 से 16 फरवरी 2019 तक गोरखपुर में डिप्टी कलेक्टर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उनका स्थानांतरण हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर हुआ था। करीब सात वर्ष बाद अब उनकी दोबारा गोरखपुर में वापसी हुई है, लेकिन इस बार उन्हें एडीएम सिटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि गोरखपुर उनके लिए नया जनपद नहीं है और यहां के प्रशासनिक व सामाजिक परिवेश से वह पहले से परिचित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों को गति देने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

‘मैं अपने आप में पूरी हूँ’, शादी को लेकर सारा अली खान ने बयां किए अपने जज्बात, खुद को बताया ग्रीन फ्लैग

नगर प्रशासन और जनसुनवाई व्यवस्था में पारदर्शिता

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही राजस्व मामलों, नगर प्रशासन और जनसुनवाई व्यवस्था में पारदर्शिता व तेजी लाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

MLC Election 2026: महाराष्ट्र में 16 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 18 जून को मतदान और 22 को नतीजे

अनुभव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा

गजेंद्र कुमार ने गोरखपुर में अपने पूर्व कार्यकाल की यादें साझा करते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है और अब वह नए उत्साह व जिम्मेदारी के साथ जनपद के विकास एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कार्य करेंगे।

Location :  गोरखपुर

Published :  18 May 2026, 5:54 PM IST