नीतीश की नई टीम कौन? जदयू कोटे से बन सकते हैं 12–13 मंत्री, देखें संभावित नामों की पूरी सूची

नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले NDA की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जदयू कोटे से 12–13 नए मंत्री बनाए जाने की चर्चा है जिनकी संभावित सूची सामने आ गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 November 2025, 1:37 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इसके साथ ही नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाएं चरम पर हैं, खासतौर पर जदयू कोटे से शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की सूची पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश नेता चुने गए

बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक रास्ता साफ हो गया है। वहीं BJP भी अपने विधायक दल के नेता का चयन करेगी, जिसके बाद NDA की संयुक्त बैठक होगी।

NDA की आज अहम बैठक

गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें बीजेपी, जदयू, लोजपा (आर), हम और आरएलएम के कुल 202 विधायक शामिल होंगे। मौजूद रहने वाले प्रमुख नेता में नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल होंगे।

इस बैठक में सभी दल अपने चुने गए विधायक दल के नेताओं पर चर्चा करेंगे और NDA औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को नेता घोषित करेगा।

Bihar: नीतीश कुमार चुने गए विधायक दल के नेता, 10वीं बार बनेंगे CM; शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये दिग्गज

सरकार गठन की प्रक्रिया आज ही पूरी होगी

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और फिर सरकार गठन का दावा प्रस्तुत करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया शाम तक पूरी होने की संभावना है।

जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

नई सरकार के गठन के साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा जदयू कोटे के मंत्रियों को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक जदयू से 12–13 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेतृत्व को एक बार फिर कैबिनेट में मौका मिलने की संभावना है। यहां संभावित नामों की सूची दी जा रही है

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची

1. बिजेंद्र प्रसाद यादव
यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और जनता दल के सदस्य हैं। वे वर्तमान में बिहार विधान सभा के सदस्य हैं तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली सरकार में ऊर्जा, योजना और विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

2. लेसी सिंह
लेसी सिंह जनता दल की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और बिहार विधान सभा की वरिष्ठ सदस्य हैं। वे बिहार की धमदाहा विधानसभा सीट से विधायक के रूप में कार्य कर रही हैं।

बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, 6 विधायक पर 1 मंत्री का फॉर्मूला तय! आज रात तय होगा खाका

3. विजय कुमार चौधरी
विजय कुमार चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 1982 से बिहार विधान सभा के सदस्य रहे हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

4. शीला मंडल
शीला कुमारी मंडल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और बिहार राज्य के मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधान सभा की सदस्य हैं।

5. श्रवण कुमार
नीतीश के करीबी और लगातार मंत्री रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव भी है।

6. मोहम्मद जामा खान
यह अल्पसंख्यक समुदाय के मजबूत प्रतिनिधि हैं और पिछली कैबिनेट में भी स्थान मिला था।

मंत्रियों की लिस्ट (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

7. मदन सहनी
बिहार के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे जनता दल के सदस्य हैं। उन्हें तीन बार बिहार विधान सभा के लिए चुना गया है।

8. जयंत राज
यह बिहार की अमरपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

9. रत्नेश सदा
रत्नेश सदा बिहार के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वे बिहार विधान सभा के सदस्य हैं।

10. उमेश सिंह कुशवाहा
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट में शामिल होने की संभावना सबसे ज्यादा।

11. सुनील कुमार
कई विभागों में बेहतर प्रदर्शन, फिर से वापसी की प्रबल चर्चा।

Bihar New Govt: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले BJP-JDU में फंसा बड़ा पेंच, जानिये NDA की ये बड़ी उलझन

12. अशोक चौधरी
यह दो बार बिहार की बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। 2014 से वे बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक यदि जदयू को एक अतिरिक्त सीट मिलती है, तो एक नया चेहरा भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

नीतीश की नई टीम पर सबकी नजर

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची से साफ है कि नीतीश कुमार अनुभव और युवा नेतृत्व के संतुलन पर जोर दे रहे हैं। सामाजिक समीकरणों का भी बारीकी से ध्यान रखा गया है। यह नई कैबिनेट बिहार की राजनीति में कई नए संकेत भी दे सकती है।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 19 November 2025, 1:37 PM IST