मुजफ्फरपुर CSP लूटकांड का पर्दाफाश, कई बदमाश दबोचे गए; हथियार भी बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 May 2025, 6:44 PM IST

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर पुलिस कथैया थाना क्षेत्र में हुई वसुधा केंद्र में घुसकर लूट मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर लूट के तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है और इस दौरान उनके पास से आर्म्स एवं लूट की राशि बरामद हुई है।

एसपी विद्या सागर ने दी जानकारी
डाइनामाट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मामले की जानकारी मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए देते हुए बताया कि बीते दिनों बाइक सवार में पहुंचे तीन बदमाशों ने कथैया थाना क्षेत्र के वसुधा केंद्र में घुसकर 15 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान वह सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए थे। जिसके बाद डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और फिर मामले की तफतीश शुरू किया गया।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए दो आरोपी
बता दें कि इसी बीच वसुधा केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को पकड़ा गया, जिसके बाद एक और शामिल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई राशि में से 2500 रूपये बरामद किए है। वहीं, घटना में इस्तेमाल हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी में एक नाबालिग भी है। पूरी करवाई कांटी थाना क्षेत्र से किया गया है।

पुलिस को पहले भी मिली चुकी है ऐसी कामयाबी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर में पुलिस को ऐसी सफलता तीन दिन पहले भी मिल चुकी है, जहां पुलिस ने 1.72 लाख रुपए के लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला करजा थाना क्षेत्र का है, जहां एक मोबाइल दुकानदार और नाबालिग ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि पुलिस को छापेमारी के दौरान भुतहा पोखर के पास लाल पल्सर पर सवार दो युवकों से स्मैक बरामद हुई। जब पुलिस ने पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चोरी की बाइक से सीएसपी केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Location :  Muzaffarpur

Published :  21 May 2025, 8:54 AM IST