
बिहार चुनाव (फोटो सोर्स गूगल)
Patna: हाल ही में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी ने अपने हिस्से की संभावित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी जल्द ही इन नामों की आधिकारिक घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार, 13 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एक बार फिर कुटुंबा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान अपनी मौजूदा सीट कदवा से मैदान में उतरेंगे। अन्य मौजूदा विधायकों में इजहारुल हुसैन (किशनगंज), मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी), विजेंद्र चौधरी (मुजफ्फरपुर), संतोष मिश्रा (करहगर), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद) को भी टिकट मिलेगा।
Bihar Polls: बिहार चुनाव से ठीक पहले NIA सख्त, छापेमारी की तो मिला ये सब
इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ नए और युवा चेहरों पर भी भरोसा जताया है। इनमें अमिता भूषण (बेगूसराय), शिवप्रकाश गरीब दास (बछवाड़ा), अमित कुमार टुन्ना (रीगा), बीके रवि (रोसड़ा), सतीश कुमार (वारिसलीगंज) और मंगल राम (चेनारी) शामिल हैं।
बिहार चुनाव को लेकर तैयारी तेज
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि पार्टी ने अपने हिस्से की सभी सीटों पर उम्मीदवारों को लगभग तय कर लिया है। 11 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम मुहर के बाद 12 अक्टूबर को सीटों की घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस ने महागठबंधन के प्रमुख दल राजद को सीट बंटवारे को लेकर अल्टीमेटम भी दिया है कि देरी हुई तो पार्टी पहले चरण की सीटों पर नामांकन शुरू कर देगी।
बिहार चुनाव 2025: सीटों की सियासत में एनडीए और महागठबंधन की उलझन, मांझी और चिराग का बढ़ता असंतोष
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दो फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है।
पहला फॉर्मूला:
दूसरा फॉर्मूला:
कांग्रेस ने सभी घटक दलों को सम्मानजनक भागीदारी देने की बात कही है।
महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है। तेजस्वी यादव को राजद और वाम दलों का समर्थन है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक इस पर साफ रुख नहीं अपनाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गठबंधन मिलकर सीएम का चेहरा तय करेगा।
Bihar Polls: क्या है ‘मदर ऑफ ऑल एप’ ECINET, जो बिहार चुनाव को बनाएगा आसान?
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे।
Location : Patna
Published : 10 October 2025, 3:31 PM IST
Topics : Bihar Election Bihar News bihar polls Election News