हिंदी
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान जल्द
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 6 सितंबर 2025 को पटना स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में 243 विधानसभा सीटों के बंटवारे पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार 15 सितंबर तक सीट शेयरिंग पर ऐलान संभव है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने इस बार 66 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, RJD कांग्रेस का दावा पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है। फिलहाल 46 सीटें कांग्रेस के पक्के दावे में शामिल हैं। तेजस्वी यादव 46 से अधिक 10 सीटें बढ़ाने को तैयार हैं।
Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले जुबानी जंग, संजय निषाद के बयान ने मचाया सियासी भूचाल
RJD ने यह स्पष्ट किया है कि गठबंधन में शामिल VIP के मुकेश सहनी, पशुपति कुमार पारस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की पार्टी को सम्मानजनक विधानसभा सीटें दी जाएंगी। इसका मतलब है कि बड़ी पार्टियों को अपनी सीटों में से कुछ हिस्सेदारी अन्य दलों को देनी होगी। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं और 27 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए RJD कांग्रेस को 46 सीटें पक्की मान रही है, जबकि अतिरिक्त 10 सीटें गठबंधन संतुलन के लिए दी जा सकती हैं।
RJD की योजना 140 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। कांग्रेस 60 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है। महागठबंधन में अन्य दलों को सम्मानजनक सीटें देने के लिए कांग्रेस को समझौता करना पड़ सकता है। तेजस्वी यादव का उद्देश्य है कि गठबंधन संतुलित रहे और सभी बड़े व छोटे दलों को उचित हिस्सेदारी मिले।
DN Exclusive: पूरे देश में SIR लागू होने से बिहार चुनाव पर क्या होगा असर? राजनीति में आएगा नया मोड़
महागठबंधन की यह रणनीति गठबंधन में संतुलन बनाए रखने और सभी दलों की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। 15 सितंबर तक सीट शेयरिंग का ऐलान होने की संभावना है, जिससे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस और RJD के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति से चुनाव की दिशा तय होगी।
Location : Patna
Published : 7 September 2025, 11:14 AM IST