
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: गूगल)
Bihar: बिहार में शपथ ग्रहण के बाद जिस फैसले का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह आखिरकार सामने आ गया। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। विभागों के ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया कि सरकार किन चेहरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रही है। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन और निगरानी जैसे सबसे अहम विभाग खुद अपने पास रखे हैं।
सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे बड़े विभाग
सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन विभाग संभालेंगे। इसके अलावा वे उन सभी विभागों की जिम्मेदारी भी देखेंगे जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
नई सरकार में डिप्टी सीएम Vijay Kumar Choudhary को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम Bijendra Prasad Yadav को वित्त और वाणिज्य-कर जैसे अहम विभाग मिले हैं।
निशांत कुमार को मिला स्वास्थ्य विभाग
सरकार में कई नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। Nishant Kumar को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। वहीं Dilip Kumar Jaiswal को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है।
बरेली में ऐसा क्या हुआ, जो टोल फ्री को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा को कृषि, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली है। लेशी सिंह को भवन निर्माण और राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग सौंपा गया है।
विकास और बुनियादी ढांचे पर फोकस
सरकार ने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभागों पर भी खास ध्यान दिया है। नीतिश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण विभाग संभालेंगे, जबकि दामोदर रावत को परिवहन विभाग दिया गया है। वहीं श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभालेंगे। मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।
Location : Bihar
Published : 7 May 2026, 8:24 PM IST