Bihar Cabinet 2026: CM सम्राट चौधरी ने किया विभागों का बंटवारा, देखें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला?
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन और निगरानी जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र यादव को बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। सरकार अब प्रशासनिक कामकाज को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है।